फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरदीप सिंह ने मारा था मासूम कार्तिकेय को

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने ही किया था मासूम कार्तिकेय का कत्ल
विज्ञापन

पुलिस ने किया घटना का पर्दाफाश, आरोपी अमरदीप गिरफ्तार
घर में हत्या के बाद तालाब में फेंका था शव
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। पथरदेवा के फल व्यवसायी के ढाई वर्षीय का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आपसी रंजिश में उसने पहले मासूम का अपहरण किया और जब मामला बिगड़ा तो फिर हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया। पुलिस के इस खुलासे से घर वाले भी अवाक रह गए हैं।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा क़स्बा निवासी दुर्गेश जायसवाल के ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिकेय का छह मार्च को अपहरण हो गया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सात मार्च को घर के समीप पोखरे से मासूम की लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दुर्गेश के पड़ोसी अमरदीप (27) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि दुर्गेश के परिवार से उसकी पटती नहीं थी। दरवाजे से कार्तिकेय का अपहरण कर अपने घर में छिपा दिया। पुलिस और घरवालों की डर से रात में घर के अंदर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और तालाब में फेंक दिया। एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि अमरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें