फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में लोहा काट रहे दो गार्ड समेत चार पकड़े गए

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बंद पड़ी चीनी मिल में बेंचने के लिए लोहा काट रहे दो गार्ड समेत चार लोगों को पकड़ा गया। मौका पाकर दो अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस चारों को कोतवाली लाकर के पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व भी ये सभी मिलकर इस तरह का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के विक्रमपुर बांसपार गांव निवासी रामहरख यादव और गौरीबाजार के बेलही गांव निवासी रामनिवास चीनी मिल में गार्ड हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब मिल के निकट रहने वाला सुनील, बिहार के सिवान के बगौरा धुरौंधा निवासी धर्मवीर महतो और दो अन्य के साथ मिलकर मिल में लोहे की पाइप काट रहे थे। छह-छह फुट की तीन पाइप काट चुके थे। इसी दौरान किसी राहगीर ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दो गार्ड समेत चारों को पकड़ लिया। दो अन्य लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर चारों से पूछताछ की तो पता चला कि ये पूर्व में भी कई बार मिल से लोहा काटकर बेंच चुके हैं। कोतवाली पुलिस चारों को साथ लाई। अभी मिल प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि बंद पड़ी मिल में लोहे की पाइप काट रहे दो गार्ड और दो अन्य को पकड़ लिया गया है। दो लोग भाग गये। उनकी तलाश कराई जा रही है। केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें