देवरिया। पुलिस की मिलीभगत से खुखुंदू इलाके कई चौराहों और गांवों में अवैध रूप से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। इसकी वजह से जहां राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। वहीं युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है।
एक लाइसेंसी बीयर की दुकान चलवाने वाला ठेकेदार खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा चौराहा, बरवा गांव के नर्सरी के समीप चाय की दुकान पर देशी शराब की बिक्री करा रहा है। लोगों का कहना है जोड़तोड़ में माहिर खुखुंदू एसओ की सरपरस्ती में शराब बिक्री का धंधा चल रहा है। इसके अलावा भरथुआ में पुरैना गांव का एक युवक हीरोइन की पुड़िया घूमकर बेचता है। इसका यह धंधा सलेमपुर कोतवाली और खुखुंदू थाना क्षेत्र के कई गांवों में चल रहा है। इससे नशेड़ियों की नई फौज तैयार हो रही है। खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो दिखवा लिया जाएगा।