फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरहज पुलिस ने सुलोचना के प्रेमी बृजेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो महीने की मेहनत के बाद सुलोचना को यह सफलता मिली है। उसने पुलिस अधीक्षक से अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

भलुअनी की सुलोचना की शादी भाटपाररानी में हुई थी। पांच साल पहले वह भाई के साले बरहज के चकरा उपाध्याय के बृजेश उर्फ सोनू के साथ रहने लगी। सुलोचना का कहना था कि बृजेश उससे शादी की बात कहता था। कुछ दिन पहले उसने इरादा बदल दिया था। उसके परिवार के लोग शादी कहीं और कहना चाह रहे थे। जानकारी होने पर 22 जून को वह बारात लेकर चकरा उपाध्याय गांव पहुंच गई। वहां गांववालों ने बारात में शामिल महिलाओं की पिटाई की थी। बवाल बढ़ता देख तत्कालीन एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया था। तभी से सुलोचना पुलिस अधिकारियों के वहां दौड़ लगा रही थी। सात जुलाई को पुलिस ने बृजेश उर्फ सोनू, राजू गुप्ता, शिवसागर गुप्ता, तुलसी गुप्ता, गायत्री देवी, रमावती देवी, अवधेश प्रसाद, जानदी देवी और अर्जुन गुप्त के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को बृजेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सुलोचना का कहना है कि पुलिए अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें