फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर छेडख़ानी, बलवा का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सात नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात सीसी रोड के एक मैरिज हॉल में घुसकर किया था बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीसी रोड के एक मैरिज हॉल में निजी कार्यक्रम में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने वालों से मारपीट करने वाले सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले महेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 31 दिसंबर की रात को सीसी रोड के एक मैरिज हॉल में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल एक किशोरी किसी काम से गेट पर पहुंची तो पहले से वहां मौजूद अलीनगर मोहल्ले का रहने वाला तसलीम मलिक मल्लू उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वह किसी तरह से भाग कर अंदर आई तो तसलीम मलिक मल्लू, लड्डू, इमरान निवासीगण भुजौली कॉलोनी, सिकंदर, राजा निवासीगण इंदिरानगर, सेराज और जिमी ने अंदर घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की। विरोध करने पर वे भाग गए। कुछ देर बाद अपने 20 साथियों संग पहुंचकर चार बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मालवीय रोड से आ रहे एक युवक की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एक महिला को गंभीर चोट लगी है। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें