फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के अमेठी मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार की रात को हुई। रुद्रपुर कोतवाली इलाके के रनियहवा चिरईगोड़ा गांव निवासी मनीष मल्ल खेती करते थे। शहर के उमानगर मोहल्ले में उन्होंने मकान बनवाया है। शुक्रवार को वह खेती का काम करने के लिए घर गए थे। लौटते वक्त उनको काफी विलंब हो गया। बाइक से वह सदर कोतवाली के अमेठी मंदिर तक पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मनीष की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। उधर, मनीष के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनीष दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेटे निकेत और मयंक हैं। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से घोड़ा जख्मी
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के हरपुर नहर पुलिया के पास शनिवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से घोड़ा जख्मी हो गया। स्थानीय पशु चिकित्सालय में उपचार कराया गया। घोड़ा मालिक हरपुर गांव निवासी कृष्णानंद यादव ने स्थानीय थाने में पिकअप चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह वह नहर के किनारे घोड़े को टहलाने निकला था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ने घोड़े को टक्कर मार दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित भाग गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें