फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के हत्या की आशंका

विज्ञापन
रामईश्वर प्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहरा। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव एक खेत में संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के गहिला गांव निवासी रामईश्वर प्रसाद (42) गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। परिजनों का कहना है कि रामईश्वर तालडीहा गांव निवासी बड़े प्रसाद की टीम में कीर्तन गाते थे। उनके बुलाने पर सोमवार की शाम तालडीहा गांव में दुर्गा मंदिर पर कीर्तन गाने गए थे। मंगलवार की सुबह मझौंवा गांव के पास खेत में एक शव मिला। सूचना पाकर आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान गहिला निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामईश्वर के रूप में हुई। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ऊषा पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। इसके अलावा पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। मौत को लेकर जहां परिजन हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, वहीं उसके मौत को लेकर कुछ साथी पेट में दर्द होना बता रहे थे। खुखुंदू के प्रभारी थाना निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें