फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोंदकर ई-रिक्शा चालक की हत्या

विज्ञापन
कपिल मद्घेशिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित छोटे पार्क के पास गुरुवार की भोर में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पांच से छह की संख्या में मौजूद हमलावरों ने ई-रिक्शा चालक के सिर, पेट, गर्दन पर चाकू से कई वार किए। मौत का इत्मीनान होने के बाद शव छोड़कर फरार हो गए। वारदात पास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने कोतवाली के सामने कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। उन्हें शीघ्र पर्दाफाश का आश्वासन देकर शांत कराया गया।
विज्ञापन

देवरिया खास मोहल्ले के काली मंदिर के पास रहने वाले ललित मद्धेशिया के तीन बेटों में दूसरे नंबर का कपिल (22) ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार की रात वह ई-रिक्शा लेकर घर आया। करीब साढ़े तीन बजे किसी का फोन आने के बाद वह मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद भोर में पांच बजे के करीब न्यू कॉलोनी छोटे पार्क के पास पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर गौर करें तो बदमाशों के हमला करने पर कपिल ने शोर मचाया और संघर्ष भी किया, लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं पहुंचा। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे ई-रिक्शा चालक को बुलाने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें