फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(लखनऊ) अमेठी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बेकाबू ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक, मौत

पुरवा चौराहे पर हुआ सड़क हादसा, ट्रक मौके पर छोड़कर चालक भागा
अमेठी का निवासी था अजय, प्रतापपुर चीनी मिल में नौकरी ज्वाइन करने आ रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवा में ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ में दूसरी बाइक से चल रहे साथी ने परिवारवालों को सूचना दी। युवक प्रतापपुर चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक पद पर नौकरी ज्वाइन करने जा रहा था।
विज्ञापन

अमेठी जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र के पिछूती गांव निवासी अजय कुमार मौर्य पुत्र मनोरम मौर्य का चयन प्रतापपुर चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर हुआ था। इसी जिले के जहमू थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी गगन पुत्र शमशेर सिंह भी प्रतापपुर चीनी मिल में ही नौकरी करने आ रहा था। दोनों अलग-अलग बाइक से थे। अभी वे सदर कोतवाली के पुरवा पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अजय की बाइक को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही अजय की मौत हो गई थी। साथी गगन बदहवाश हो गया था। उधर, घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। साथी गगन ने घटना की सूचना परिवारवालों को दी। सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पीटा है। वह कहीं उपचार करा रहा है। अजय के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें