फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का एक और हत्यारोपी पकड़ाया

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाने के भड़सर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के तीसरे आरोपी रोहित यादव को बनकटा पुलिस ने मंगलवार को पकड़ कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। बनकटा थाने के बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग चौराहे से मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। वह बिहार भागने की फिराक में था। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के छह आरोपियों में से पुलिस ने तीन को दबोच लिया है।
विज्ञापन

21 अगस्त की शाम को बनकटा थाने के भड़सर चौराहे पर कुल छह लोगों ने लाठी से पीट-पीटकर भाजपा कार्यकर्ता उमाशंकर राय की हत्या कर दी और भाग गए थे। पुलिस ने इस घटना में छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। इसके पूर्व दो आरोपी देवेंद्र यादव और विकास को हत्या के एक सप्ताह बाद 29 अगस्त को पकड़ कर जेल भेजा था। इसके बाद तीसरे को भी पुलिस ने मंगलवार को पकड़ कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रोहित यादव सहित तीन को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। शेष तीनों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें