फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
खुखुंदू। युवती को बंधक बनाकर एक ही रात चार घरों में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुधवार तक इसे चोरी ठहरा रही पुलिस ने देर रात डकैती का केस दर्ज किया है। हालांकि गांव में ही तीन अन्य घरों में हुई घटना को चोरी ही दर्शाया गया है। इस मामले में गुरुवार को सलेमपुर सीओ सितांशु यादव और प्रभारी एसओ आनंद शंकर सिंह ने फिर गांव पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

असना गांव में मंगलवार की रात रवींद्रनाथ चौबे के घर युवती निशा को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में रखा 50 हजार रुपये नकद समेत तकरीबन पांच लाख से अधिक का समान उठा ले गए। इसी रात गांव के ही राजकिशोर कुशवाहा, शियाशरण, रामदयाल के घर में भी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और एक लाख रुपये नकदी समेत लाखों के सामान उठा ले गए। हालांकि इन तीन परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। पूरे घटनाक्रम को चोरी मानकर जांच में जुटी पुलिस ने अंतत: देर शाम प्रमोद चौबे की तहरीर और निशा के बयान के आधार पर डकैती का केस दर्ज कर लिया। वैसे किसी भी बदमाश का अब तक सुराग नहीं लगा है। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि हर पहलू पर छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। असना और आसपास के गांव के संदिग्धों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना की देर रात रवींद्रनाथ चौबे के घर मकान मरम्मत का कार्य हुआ। बदमाशों ने उसी रास्ते घर में प्रवेश किया। उधर, घनी आबादी के बीच तीन अन्य घरों को निशाना बनाया और आसानी से निकल गए। ऐसे में पुलिस इर्द-गिर्द के किसी न किसी के शामिल होने का भी आशंका जता रही है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें