फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआइए ने अवैध हथियार सहित दो बदमाश पकड़े, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित दो बदमाश धरे, एक फरार
विज्ञापन

पलवल।
पुलिस की अपराध जांच शाखा ने अलापलवुर रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल के नीचे वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और 13 राउंड कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में कई संगीन मामलों का खुलासा हो सकता है।
जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि अपराध जांच शाखा प्रभारी विश्व गौरव को सूचना मिली थी कि अलावलपुर पुल के नीचे तीन बदमाश हथियारों से लैस किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ी हैं। विश्व गौरव ने सूचना मिलते ही अपने साथ सहायक उपनिरीक्षक सहीद हवलदार सुरेंद्र, सिपाही संदीप, नरेंद्र राजेश व गौरव को लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस को आते देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गौरव की टीम ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी अकरम ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए बदमाशों में जनौली गांव निवासी विजय व विनय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विनय के पास से दो पिस्तौल और नौ राउंड जिंदा कारतूस तथा विजय के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैँ। आरोपियों के पास एक काले रंग की बाइक भी बरामद की गई है। एसपी वसीम अकरम का कहना है कि इन बदमाशों से एक-दो बड़ी वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें