फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से दिल्ली जा रहे यात्री की बस में मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मंडी से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस में यात्री की मौत हो गई। यात्री के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस नंबर- एचपी 69-1603 में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्वारघाट के पास बस में सवार एक यात्री की छाती में तेज दर्द उठा। हालांकि अन्य सवारियों ने उस व्यक्ति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।

तेंजिन रिकडूप (36) पुत्र नील बहादुर, निवासी सूहड़ा मुहल्ला जिला मंडी दिल्ली जा रहा था तो स्वारघाट के पास बस में अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र 36 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें