फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का तेवर देख भागे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अधिवक्ताओं का तेवर देख दीवानी न्यायालय में पहुंचे पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। नाराज अधिवक्ताओं ने कैदी वाहन तक को लौटा दिया। साथ ही मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल को भी खरी-खोटी सुनाई। अधिवक्ता मतगणना स्थल पर अधिवक्ता की पिटाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मतगणना के दौरान शुक्रवार को एक भाजपा नेता से कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने सीओ सिटी के कहने पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्य नितेश पांडेय की भी पिटाई की थी। कैंपस में मौजूद भाजपा नेता और पत्रकार भी चोटिल हुए थे। साथी की पिटाई से गुस्साए अधिवक्ताओं ने शनिवार को अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में बैठक कर न्यायिक कार्य नहीं करने का फैसला लिया। अधिवक्ता प्रदर्शन कर दीवानी न्यायालय में पहुंचे और पुलिस वालों को वहां से खदेड़ दिया। कैदी वाहन को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। वकीलों का तेवर देख पुलिसकर्मी अंदर जाने से कतराने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे सदर कोतवाल राय साहब यादव को देख अधिवक्ता और उत्तेजित हो गए। अधिवक्ताओं का उग्र रूप देख कोतवाल वहां से हट गए। अधिवक्ताओं ने मांग की जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सुबाष चंद्र राव, सुशील कुमार मिश्र, शेषनाथ तिवारी, शिव कुमार मणि, आनंद राय, अरुण उपाध्याय, मनोज मिश्र, शिवकुमार मणि, दिव्यांश पति त्रिपाठी, दीपक मिश्र, नरेंद्र, अरविंद साहनी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें