फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
बरहज के महेन एसबीआई में काउंटर पर जमे ग्राहकों से बहस करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर ग्राहकों को बैंक कर्मियों द्वारा 40 हजार से नीचे के लेन-देन के लिए ग्राहक सेवा केंद्र पर भेजने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पैसा जमा और निकासी करने आए कुछ लोगों और कर्मियों में झड़प हो गई। हालत बिगड़ता देख किसी तरह मामला निपटाया गया।
विज्ञापन

एसबीआई की शाखा पर बरांव, हरनहीं, खुदियां, भदिला, नेतवार, मोहरा, समोगर सहित दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं का खाता है। जहां से लोग रोजाना अपनी जरूरत के अनुसार पैसे जमा और निकासी करते हैं। सोमवार बैंक में बने काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा थी। लोगों का कहना है कि लाइन में नंबर आने पर बैंककर्मियों ने बैंक से कुछ दूरी पर बने ग्राहक सेवा केंद्र भेज रहे थे। इसको लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया। बैंककर्मी 40 हजार से कम रुपये जमा और निकासी करने को तैयार नहीं थे। इस पर उपभोक्ता नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। उपभोक्ताओं की नाराजगी देखकर बैंककर्मी मानें। इस संबंध में शाखा प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि 40 हजार से कम की निकासी और जमा करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र है। इससे ऊपर की धनराशि बैंक में जमा की जा सकेगी।

बदसलूकी का आरोप लगाया
बरहज। महेन स्थित एसबीआई की शाखा पर जरूरत को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं से कुछ बैंककर्मियों की ओर से बदसलूकी किए जाने का मामला आम बात है। हरनहीं गांव निवासी प्रमोद पटेल का बैंक शाखा में खाता है। सोमवार को पासबुक प्रिंट कराने आए उसके भाई अर्जुन पटेल का कहना है कि चार दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। कभी मशीन खराब होने तो कभी कुछ कहकर वापस लौटा दिया जाता है। कतार में खड़ा होने के बाद भी दूसरे के नाम के पासबुक का हवाला देते हुए काउंटर से भगा दिया गया है। बैंक में आए राजेंद्र, मिंता देवी, राजेश्वरी प्रसाद, राजू आदि का कहना है कि खाता खुलवाने, जमा और निकासी करने के लिए कर्मी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाने की सलाह देते हैं। जबकि केंद्र पर पैसे जमा करने और निकालने पर अतिरिक्त पैसा कट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें