फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद में सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में सोमवार शाम एक प्रत्याशी के समर्थक ने चुनाव जीतने के बाद जान से मारने की धमदी दे डाली। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। हिंदूवादी संगठन के लोग थाने में जमा हो गए। वहां नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो चुकी है। मगर सोमवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में एक समुदाय के कुछ लोगों ने चुनाव जीतने के बाद जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोग थाने में जमा हो गए। वहां जमकर नारेबाजी करते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं जानकारी मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर स्थिति नियंत्रित करने के लिए पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक थाने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों का हंगामा जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें