फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। छत पर खेल रहा एक नौ वर्षीय बालक नीचे लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। वह मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

कपरवार गांव के पूरब टोला निवासी यशवंत के छत के रास्ते 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार गया हुआ है। शनिवार की रात उमस भरी गर्मी के कारण रुद्रप्रताप पुत्र यशवंत परिजनों के साथ छत पर था। वह वहां पर खेल रहा था। इसी बीच प्रवाहित हो रही विद्युत की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। लोगों का कहना है कि बिजली का तार ढीला हो जाने से वह छत के काफी करीब आ गया है। जिसे हटवाने के लिए कई बार विभाग से शिकायत किया गया। लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकला। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में एसडीओ शिवम नाथ तिवारी ने बताया कि छत के रास्ते तो विद्युत तार जाना ही नहीं चाहिए। बच्चे के झुलसने की तो जांच कराकर तार का स्थान बदलवाने के साथ विभाग से हर सम्भव मदद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें