कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर आरोपी पर रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि छह सितंबर की रात को 16 वर्षीय बेटी कमरे में सोई थी। गर्मी की वजह से दरवाजा खुला छोड़ दी। आधी रात को गांव का ही पवन शर्मा सीढ़ी के रास्ते कमरे में पहुंच गया। तमंचा दिखाकर बेटी को डराया और मुंह दबाकर रेप किया। बेटी के सिसकने की आवाज पर अंदर पहुंचे तो पवन भाग निकला। तहरीर के आधार पर तरकुलवा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।