फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, कई घटनाओं का पर्दाफाश

Mon, 01 Jan 2018 12:27 AM IST
deoria
विज्ञापन
चोरों से पकड़ी गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

बरहज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया सवार चार अंतर्राज्यीय चोरों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में चारों ने जिले में हुई तमाम चोरियों और लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। चारों ने शहर के कैलासपुरी लेन नंबर-एक में स्वर्ण व्यवसायी से लूट की बात स्वीकार की है। उनके पास से एक तमंचा और 67 हजार रुपये मिले। पकड़े गए चारों बदमाश गोरखपुर जिले के बड़हलगंज और गगहा इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी सीताराम ने बताया कि बरहज एसओ विनय कुमार सिंह, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह, रामसेवक मिश्र, अश्वनी कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, पंकज जायसवाल, शिवशंकर वर्मा, जीतेंद्र कुमार के साथ शनिवार की रात आठ बजे करुअना तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी। रोकने का इशारा करने पर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिसवालों ने दौड़ाकर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिसवालों ने कार की तलाशी ली। इसमें सवार सैय्यद तमीम निवासी बुढ़नपुरा, बड़हलगंज के पास से 315 बोर का तमंचा, 19500 रुपये, विजय कुमार निवासी पकड़ी, गगहा के पास से 18000 रुपये, संजय कुमार निगम निवासी पटना चौराहा, बड़हलगंज के पास से 15500 रुपये और गोविंद कुमार दुबे निवासी हाटा बाजार, गगहा के पास से 14075 रुपये बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ में चारों ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को भलुअनी के गड़ेर से शराब की दुकान का ताला तोड़कर 67075 रुपये, भटनी के रामपुर खोरीबारी में 24 दिसंबर को देशी शराब के मुनीम से 19 हजार रुपये लूट लिए थे। शहर की भुजौली कॉलोनी के रहने वाले स्वर्ण व्यापारी से छह लाख की लूट की बात भी कबूल की। चारों ने जनपद के अलावा कई जिलों में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए चारों को चालान कर दिया। सीओ सिटी सीताराम ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें