फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ स्नान में गए भाजपा नेता के घर से पांच लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। परिवार के साथ कुंभ स्नान करने गए भाजपा नेता के घर में पांच लाख रुपये नकद चोरी हो गया है। घर पर नौकर मौजूद थे। लौटने के बाद रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उमानगर मोहल्ला निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक मिश्र का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम चलता है। पिछले दिनों वह परिवार सहित कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। घर को उन्होंने नौकरों के भरोसे छोड़ दिया था। सोमवार की रात को प्रयागराज से लौटे तो देखा कि आलमारी में रखा पांच लाख रुपये नकद गायब है। उन्होंने नौकरों से पूछताछ कर जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने घर में रहने वाले नौकरों पर ही आशंका जाहिर की है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि भाजपा नेता ने पांच लाख रुपये नकदी चोरी हो जाने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें