फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करने वाले पिता-पुत्रों पर गंभीर धाराओं में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वाले पिता-पुत्रों पर केस
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
- 1.28 करोड़ के दिए गए 11 चेक नहीं हो सके कैश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। 1.28 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शहर के भटवलिया मोहल्ला निवासी रामेश्वर जायसवाल ने सोंदा गांव निवासी रामनिवासी मिश्र व उनके पुत्र अजय मिश्र, उमाशंकर मिश्र, विद्यासागर मिश्र से 1.70 करोड़ रुपये में जमीन और दुकान तय किया था। 1.30 करोड़ रुपये दे भी दिया था। पिछले साल नवंबर में अजय मिश्र और अन्य लोगों ने जमीन और दुकान देने से मना कर दिया। रामेश्वर ने रुपये वापस मांगा तो तीन खातों से 1.28 करोड़ रुपये मूल्य के 11 चेक दिया। इसमें से कुछ चेक का हस्ताक्षर नहीं मिल रहा था तो कुछ खाते में रुपये ही नहीं थे। रामेश्वर ने बताया तो आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। रामेश्वर ने कोतवाली में तहरीर दी। जब केस दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत तमाम गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अमित हत्याकांड के आरोपी हैं अजय और उमाशंकर
देवरिया। पिछले साल मार्च महीने में हुई अमित मिश्र की हत्या में अजय मिश्र और उमाशंकर मिश्र आरोपी है। अजय जमानत पर बाहर है। वहीं कुछ दिन पूर्व उमाशंकर को एसटीएफ गोरखपुर ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें