फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, केस दर्ज

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बखरी में ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के 24 घंटे बाद जानकारी होने पर विवाहिता के ससुराल पहुंची मां ने पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार की देर शाम पति, सास, ससुर समेत चार पर दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खामपार थाना ग्राम धनराज छापर निवासी ओमप्रकाश की पुत्री ज्योति (23) की शादी ग्राम बखरी निवासी हृदयानंद के पुत्र देशबंधु से दो वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में ज्योति की मां इंदु देवी ने कहा है कि शादी के बाद से ही उसके पति व सास ससुर हमेशा दहेज की मांग करते थे। मांग पूरा न करने पर उसकी पुत्री को बार-बार प्रताड़ित भी करते थे। आरोप लगाया कि गुरुवार की दोपहर में सास, ससुर, पति और ननद ने मिलकर ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पुलिस व मायके वालों को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति देशबंधु, ससुर हृदयानंद, सास राधिका देवी, ननद सीमा के विरुद्ध दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें