फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन शराब की दुकान पर पहुंचे एसडीएम ने पकड़ा ओवररेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक बन शराब की दुकान पर पहुंचे एसडीएम ने पकड़ा ओवररेटिंग
विज्ञापन

- शहर के मछलीहट्टा रोड का है मामला, बुधवार की सुबह पहुंचे थे एसडीएम - मौके से छह लोग लिए गए हिरासत में, मुनीम बोला संजय केडिया लेते हैं रुपये अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ग्राहक बनकर देसी शराब की सरकारी दुकान पर पहुंचे एसडीएम सदर ने ओवररेटिंग पकड़ लिया। उन्होंने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। ऊंची रसूख वाले ठेकेदार के लोगों को सदर कोतवाली पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने क्रय की गई दोनों शीशी शराब और स्टॉक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर रामकेश यादव को शिकायत मिली थी कि मछलीहट्टा स्थित सरकारी देेसी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए जाते हैं। यही नहीं सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए दुकान को खोल दिया जाता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर रामकेश यादव बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे खुद ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दो शीशी शराब की मांग की। मुनीम ने 45 रुपये की शीशी के लिए 60 रुपये मांग लिए। एसडीएम ने कहा कि इतना रुपये अधिक क्यों ले रहे हैं तो मुनीम ने कहा कि ऊपर के अफसरों को भी देना होता है। इस रेट से कम पर शराब नहीं देगा। उन्होंने मुनीम को 120 रुपये देकर दोनों शीशी शराब ले लिया। मौके से ही उन्होंने फोर्स बुलाकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना के बाद आबकारी निरीक्षक विनय तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर शराब की दोनों शीशी और स्टॉक को सील कर दिया। सरकारी आदेश दोपहर 12 से रात 10 बजे तक ही शराब की दुकान खुलनी है। इसके बाद भी यहां ओवररेटिंग कर शराब बेची जा रहा थी। सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि आगे की कार्रवाई आबकारी विभाग को करनी है। निर्धारित समय से पहले शराब बेचने का जुर्माना वहीं लगाएगी। सील गई शराब की शीशी और स्टॉक का मिलान कराया जाएगा। दो लोगों को वैसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें