फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Sun, 19 Aug 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
RAPE - फोटो : self
विज्ञापन
देवरिया। शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि गौरा बरहज के एक युवक का ननिहाल उसके बगल के गांव में है। यहां आने-जाने के चलते उसका युवक से परिचय हो गया। दोनों दो साल से एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। युवती का कहना है कि इस दौरान युवक ने उससे जबरन संबंध भी बनाया है। युवक उससे शादी की बात कहता था। 12 अगस्त को मंदिर में शादी करने के बहाने वह अपने मामा के लड़कों के साथ उसे लेकर गया। इधर-उधर घुमाता रहा। 18 अगस्त को उसरा बाजारा के पास कुर्ना नाला पुल पर ले गया और बोला कि शादी की बात की यहीं से धक्का दे दूंगा। किसी तरह से बचकर टेंपो से भागकर देवरिया आई। यहां एपपी कार्यालय पहुंची। परिवारवालों को सूचना दी तो वे आए। रविवार को उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें