फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मेहरौना से सात पिकअप में मवेशियों को पकड़ा

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। पुलिस ने मेहरौना बार्डर से वध के लिए बिहार ले जा रहे मवेशियों को पकड़ा है। ये मवेशी पिकअप से गोरखपुर छपिया मेला से बिहार के छपरा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पांच वाहन चालक समेत कुल 43 मवेशियों सहित सभी पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि दो चालक मौके से फरार हो गए ।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे मेहरौना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इस बीच किसी ने मवेशियों को बिहार जाने की सूचना दी। चौकी प्रभारी संजय सिंह बैरियर गिरा कर गाड़ियों का इंतजार करने लगे। थोड़े ही देर में एक साथ सभी पिकअप पहुंच गई । बैरियर बन्द होने के कारण गाड़ी रुक गई । पुलिस को देख चालक गाड़ी छोड़ भागने लगे लेकिन पुलिस ने मौके से चालक विद्याशंकर निवासी भरौली थाना लार, रामप्रताप नर्सिंगडाड़ थाना मईल, जयनाथ निवासी खुखुंदू, सद्दाम निवासी मईल व पवन कुमार देउबारी थाना बरहज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस सभी पिकअप पर लदे कुल 31 गाय व 12 बछड़े को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पिकअप को थाने में रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में गो वंश अधिनियम और पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी पशुओं को चौकीदारों को सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें