देवरिया। मुंबई से दोस्त की शादी में शामिल होने आए युवक की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ आए लोगों ने परिवारवालों को सूचना दे दी। परिवारवाले देवरिया के लिए चल दिए हैं।
भुजौली कॉलोनी के विशाल मुंबई में रहकर कारोबार करते हैं। उनके परिवार में किसी सदस्य की मंगलवार को शादी थी। इसमें शामिल होने ईस्ट मुंबई के बोरीबली इलाके का रहने वाला दोस्त पन्नेलाल पुत्र लालबहादुर भी आया था। बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पास एक मैरिज हाल में बारात रुकी थी। पन्नेलाल भी वहीं था। रात को शादी के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह कमरे में सो गया। बुधवार को जब देर तक वह सोया रहा तो लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया। जब कोई हलचल नहीं हुई तो सुबह नौ बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई में पन्नेलाल के परिवारवालों को सूचना दी गई। इधर, जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।