फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान से 1.80 लाख की चोरी

विज्ञापन
बरहज में पुलिस चौकी के समीप सर्राफा की दुकान का टूटा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। पुलिस चौकी के पास सर्राफा की दुकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण और नकदी सहित करीब 1.80 लाख के सामान चुुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जांच की।
विज्ञापन

बंगाल के हुगली निवासी इमाम मलिक का आजाद नगर उत्तरी में शिवसहाय बरनवाल के कटरा में ज्वैलरी की दुकान है। लोगों का कहना है कि वह करीब 10 साल से दुकान चलाते हैं। वह आभूषण बेचने के साथ सांचा बनाने का काम भी करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह उनके दुकान का ताला टूटा देख लोगों ने इसकी सूचना इमाम मलिक को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इमाम का कहना है कि चोर दुकान में रखे 60 ग्राम और 225 मिलीग्राम सोना, 10 हजार रुपये नकद और जेवर बनाने के उपकरण आदि चुरा ले गए हैं। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मौके से अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें