दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
गुजरात के गांधीधाम में हुए सड़क हादसे में देवरिया जिले के तीन युवकों की जान चली गई। एक जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। मरने वाले तीनों युवक खोरीबारी गांव के रहने वाले थे। देर शाम गुजरात पुलिस के माध्यम से भटनी पुलिस को सूचना मिलने पर मौत की पुष्टि हुई। इससे मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
खोरीबारी गांव के अमित राय (33) पुत्र उमेश राय गुजरात के गांधीधाम में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। आठ माह पहले वह घर से गए थे। वहीं गांव के ही दो अन्य युवक पिंटू गोंड (28) पुत्र रामकिशुन और गोल्डेन (32) पुत्र आजाद भी दो माह पूर्व गांधीधाम कमाने के मकसद से गए थे। रविवार रात तीनों युवक वहीं काम करने वाले भटनी के देवघाट निवासी अतुल मिश्र पुत्र गुलाब मिश्र के साथ चारपहिया वाहन से कहीं घूमने जा रहे थे।
उसी दौरान एक ट्रक ने उनके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अमित, पिंटू और गोल्डेन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अतुल मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर शाम गुजरात पुलिस ने भटनी पुलिस को तीन युवकों की मौत और एक के घायल होने की जानकारी दी। जिससे खोरीबारी गांव में मातम छा गया।