फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले में 3 जख्मी

Wed, 20 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से घायल युवक लार सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
लार में  नदी के किनारे शौच करने गए तीन लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक बिहार का रहने वाला है। गांव वालों ने जंगली सूअर को मारने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। 
विज्ञापन

नदी के किनारे जंगली सूअरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को चुरिया टोला निवासी विकेश और मायापुर निवासी शेरू नदी के किनारे अल सुबह शौच के लिए गए थे। इन लोगों पर सूअर ने हमला कर दिया। शोर करने पर लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और सूअर को मारने का प्रयास किया। लेकिन खूंखार सूअर नदी उस पार चला गया। उस पार ग्यासपुर गांव निवासी राजू पर भी सूअर ने हमला किया। विकेश और शेरू का इलाज सीएचसी पर कराया गया। लोगों की माने तो जंगली सूअर नदी के किनारे गांवों में भी चले आ रहे हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है। इसके पूर्व भी नदी के तटवर्ती गांव के लोगों पर जंगली सूअर हमला कर चुके है।  क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इस पर अंकुश लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें