फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन के अड्डे पर खनन अधिकारी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू खनन के अड्डे पर खनन अधिकारी का छापा
विज्ञापन


रात में हो रहा था बालू खनन, तीन स्थानों पर पहुंचे थे खनन अधिकारी
दो नामजद लोगों के खिलाफ खनन अधिकारी ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बरियारपुर। छोटी गंडक नदी के घाटों पर हो रहे अवैध बालू खनन पर शुक्रवार की रात खनन अधिकारी ने छापा मारा। बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को उन्होंने पकड़ लिया। अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों से खनन अधिकारी का विवाद भी हुआ। कोतवाली पहुंचकर खनन अधिकारी ने दो अवैध कारोबारियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देवरिया में अवैध सफेद बालू का कारोबार तेजी से हो रहा है। रात के अंधेरे में कारोबारी इस कार्य को करा रहे हैं। खनन अधिकारी उमाकांत को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने शुक्रवार की रात छोटी गंडक नदी किनारे के कुशहरी, बेलवनिया और बैकुंठपुर घाट पर छापा मारा। अवैध बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। चालक भागने में सफल रहा। इस कार्य में लगे मजदूर नदी में छलांग लगाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि इस कारोबार से जुड़े दो लोगों से खनन अधिकारी का विवाद भी हुआ, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। खनन अधिकारी उमाकांत ने बताया कि छापेमारी में अवैध बालू खनन होता पाया गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। हालांकि इस कार्य में लगे लोग भागने में सफल रहे। कारोबार में लगे दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी सदर कोतवाल शशांक शेखर राय का कहना है कि खनन अधिकारी उमाकांत ने बेलवनिया के रहने वाले रामचरित्र और चंदन के खिलाफ अवैध बालू खनन कराने का प्रार्थना-पत्र दिया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें