फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर इंजीनियरिंग छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक इंजीनियरिंग छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जीआरपी ने जेब से मिले मोबाइल नम्बर से युवक की शिनाख्त की। उसके परिजन सोमवार को जीआरपी भटनी पहुंचे और शव देखकर रोने लगे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी नरेंद्र ठाकुर का 22 वर्षीय बेटा रत्नेश शर्मा नोएडा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता था। वह दस दिन पहले गांव आया था। रविवार शाम वह नोएडा इंजीनियरिंग कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला। वह सिवान स्टेशन से देर रात किसी ट्रेन में सवार होकर नोएडा के लिए रवाना हुआ। भाटपाररानी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद किसी ने इसकी सूचना जीआरपी भटनी को दी। जीआरपी ने युवक की जेब से मिले मोबाइल नम्बर से इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। रत्नेश की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।एसओ अरविंद मौर्य ने बताया कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें