चंपावत। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पांच व्यापारियों पर पॉलिथीन इस्तेमाल करने पर 51 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों ने मोटर स्टेशन, खड़ी बाजार, गोरलचौड़ रोड, शांत बाजार, जीआईसी चौक की दुकानों में छापेमारी की। उन्होंने पांच दुकानों से 11 किलो 200 ग्राम पॉलीथिन जब्त की। वहां कानूनगो विनोद प्रकाश वर्मा, हरीश जोशी, शंकर लाल वर्मा, सुंदर सिंह नेगी, राजीव, मोहित मेहता, हीरा बल्लभ जोशी, अमित कुमार, नीरज कुमार, शंकर बनग्याल आदि थे।