फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना फूंकने के मामले का एक आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
मदनपुर बवाल के एक और आरोपी को जेल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर कस्बा के कुटिया मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला का चार जनवरी 2017 को शव नदी में उतराता मिला था। इस मामले में उपद्रवियों ने थाना फूंक दिया था। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार की थी। लेकिन इसमें एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चार जनवरी की सुबह लोगों ने सेमरा पुल के समीप राप्ती नदी में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किनारे कराकर शिनाख्त कराया। जिसकी पहचान रहमतुल्ला पुत्र फैज के रुप में की गई। बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को लेकर थाने ले गई। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर धरने पर बैठ गए। इस बीच कुछ उपद्रवियों ने थाने पर धावा बोल दिया। जिसके बाद पुलिस भागकर जान बचाई। उपद्रवियों ने थाना और गाड़ियों को आग लगा दिया। साथ ही असलहे भी लूट ले गए। मामले में तत्कालीन प्रभारी थाना निरीक्षक शोभा सिंह सोलंकी की तहरीर पर 43 नामजद और 1000 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसएसआई सुदेश शर्मा, एसआई बाबूलाल, लालजी सिंह आदि ने घेराबंदी कर बाइक से भाग रहे आरोपी को पुलिया मोहल्ला निवासी इद्रीश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक मदनपुर अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें