फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। बिजली बोर्ड हमीरपुर की एक बोलेरो जीप ने हमीरपुर-नादौन नेशनल हाईवे पर रंगस पुल के समीप चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। नादौन से हमीरपुर आ रही सरकारी अधिकारी की गाड़ी ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर इस सरकारी वाहन का अगला टायर फट गया। जिसके बाद रंगस पुल पर खड़ी तीन ऑल्टो कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार समेत चार वाहनों को नुकसान पहुंचाने पर टैक्सी ऑपरेटरों ने विवाद खड़ा कर दिया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद ट्रैफिक जाम को खुलवाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें