फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देवरिया में दुकान में घुसकर सराफ को गोली मारी

बदमाशो के गोली से घायल सर्राफा व्यवसायी रोशन उर्फ बन्नु वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मालवीय रोड की आर्य समाज गली में शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की। दो गोली व्यापारी के पेट और गर्दन के पास लगी। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया और वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ भेज दिया। हमले के बाद बदमाश दुकान में रखा आभूषण लेकर पैदल ही भागने लगे पर जब लोगों ने पीछा किया तो थैला छोड़कर भाग निकले।

रौनियारी मोहल्ले के रोशन उर्फ बन्नू वर्मा (30) सराफा के बड़े कारोबारी हैं। शुक्रवार की शाम पौने सात बजे एक बाइक पर तीन बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक बदमाश गोली चला रहा था तो दूसरा दुकान में रखे आभूषण समेट रहा था। गोली की आवास सुन लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच बदमाश आभूषण थैले में भरकर पैदल ही भागने लगे। जब लोगों ने उनका पीछा किया तो वे हवाई फायरिंग करने लगे। मालगोदाम के पास जब लोगों ने पथराव किया तो वे आभूषण का थैला छोड़कर कसया रोड की तरफ भाग निकले।
घायल रोशन को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। एसपी एन. कोलांचि, सीओ वरुण कुमार मिश्र, सदर कोतवाल विजय नारायण ने घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसने जगह-जगह नाकेबंदी भी की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। बदमाशों की बाइक और आभूषण से भरा थैला पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें