फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के बंद घर से नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
शहर के उमानगर मोहल्ले में शिक्षक के घर चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उमानगर मोहल्ले में शिक्षक के बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग दीपावली की छुट्टी में घर गए थे। शनिवार की सुबह शिक्षक के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

मऊ जिले निवासी धनंजय सिंह जिले के परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। गौरीबाजार ब्लॉक क्षेत्र में उनकी तैनाती है। शहर के उमानगर मोहल्ले में वह मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। दीपावली पर्व पर वह परिवार सहित पैतृक गांव चले गए थे। शनिवार की सुबह लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर में रखा 55 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, कान की बाली और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित धनंजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि शिक्षक के ताला बंद घर में चोरी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें