फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष
राजीव मणि की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां में बृहस्पतिवार की शाम पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बांसपार और पुरवां गांव के कुछ बच्चे आरबीटी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच विवाद हो गया था। दोनों गांव के लोगों के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुरवां में पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पुरवां गांव के 20-25 की संख्या में लोग लाठी, डंडा लेकर पहुंचे और बांसपार गांव के लोगों की पिटाई कर दिए थे। बांसपार गांव निवासी विनीत मणि, राजीव मणि, बेचन मणि, भोलू, अनूप, प्रिंस, हरिश मणि गंभीर रूप से घायल हो गए। मेहड़ा पुरवां गांव निवासी रामस्वरूप को भी चोट आई। पीड़ित राजीव मणि की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पुरवां गांव निवासी सचिन, गौरव, संगम, अनुराग, मंटू, साधू उर्फ छोटेलाल और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें