लार। शौच करने गई एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरा साथी फरार है। गांव पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम को 13 वर्षीय किशोरी गांव के बाहर खेत की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव के दो युवक उसे जबरन झाड़ी में उठा ले गए और इसके साथ दुराचार किए। उनके चंगुल से छुटकर घर पहुंची किशोरी ने युवकों की करतूत की जानकारी अपने मां-बाप को दिया। किशोरी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। हरकत में आई पुलिस तत्काल गांव पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि इसका साथी भागने में सफल हो गया। देर शाम तक हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही थी, लेकिन मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। एसओ विजय नरायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया गया है। पुलिस गांव गई है।