फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख के गांजे संग चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
ोहरीघाट में पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़े गए चार लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने गुरुवार की तड़के चेकिंग के दौरान आजमगढ़ मोड़ से तस्करी कर ले जाई जा रही गांजा भरी हुंडई कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद  गांजा की कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को दस हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की  है।  
विज्ञापन


 सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष कस्बे के पुलिस बूथ के समीप चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही एक हुण्डई कार को पुलिस ने रोका। लेकिन चालक कार को रोकने की बजाया तेज गति से भगाने लगा। लेकिन पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते कार सवार भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें रोका और कार को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार  से 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार चार लोगों को पकड़ा।

पकड़े गए लोगों में दो आसाम और एक पश्चिम बंगाल का है। इनमें रफीक मियां पुत्र मकबूल हुसैन पश्चिम बंगाल प्रांत के जलपाई गुड़ी जिले के फलाकटा थाने के उमाचरन पुर गांव का तथा विजय कुमार अग्रवाल पुत्र केदार आसाम के खेराबाड़ी थाने के उत्तरखेड़ा जंगल का निवासी तथा बबुली साह पुत्र धनीराम निवासी अरंगबारा थाना खेराबाडी जिला उदाल गुडी असम हैं जबकि अनिल कुमार राय पुत्र हरिनारायन राय मऊ जनपद के दोहरीघाट थाने के सूरजपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, चारोें तस्कर गांजे को आजमगढ़ जिले के कई स्थानों पर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन सभी का चालान संबंधित धाराओं के तहत कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान गांजा बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें