फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर किया खानापूर्ति, सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
डॉ चन्द्रभान मिश्रा के किलीनिक पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राधेश्याम के किसी करीबी ने सीसी रोड स्थित डॉ. चंद्रभान मिश्रा की निजी क्लीनिक पर इलाज कराया। वह सोमवार की रात दवा वापस करने क्लीनिक पर गए तो कंपाउंडर ने मना कर दिया। इस पर तकरार और फिर पिटाई कर दी गई। डॉक्टर पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामला शांत कराया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. चंद्रभान मिश्र और उनके कंपाउंडर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। डॉक्टर के खिलाफ पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्य सुभाष चौक से प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मारपीट की जगह हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने समेत छह बिंदुओं का मांगपत्र डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद गिरी, आनंद श्रीवास्तव, वेद तिवारी, अमित पांडेय, सुनील यादव, सत्येंद्र कुमार, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मारपीट व धमकी का वीडियो वॉयरल
भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ल की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें