देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को युवती से रेप की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। आबरू बचाने के लिए युवती तीन दरिंदों से भिड़ गई, इस दौरान वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
एक शादीशुदा 26 वर्षीय युवती सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई है। बुधवार की रात आठ बजे वह खेत की तरफ जा रही थी। युवती को अकेली देखकर तीन युवक पहुंच गए। तीनों युवक रेप की कोशिश करने लगे, युवती आबरू बचने के लिए तीनों से भिड़ गई। युवती ने बताया कि जब तीनों अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए तो पिटाई करने लगे। किसी तरह से वह बचकर घर पहुंची। युवती तीनों युवकों को पहचान नहीं सकी। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि मायके आई युवती से तीन युवकों ने रेप का प्रयास किया। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।