फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर बना वाहनों का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन परिसर वाहनों का अड्डा बन गया है। जिम्मेदारों की चुप्पी के चलते सुबह से लेकर देर रात तक यहां वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने कुछ महीने पूर्व सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उस दिन यहां से वाहनों को हटा दिया गया था। चूंकि वह पूर्व सूचना के आधार पर आए थे, इसलिए यहां के जिम्मेदार लोग चौकन्ना थे। उन्होंने निर्देश दिया था कि यहां किसी प्रकार के वाहन नहीं खड़ा होना चाहिए। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। उनके निरीक्षण कर चले जाने के बाद ही परिसर वाहनों से भर गया। यह स्थिति रोज की है। बैट्री चालित रिक्शा वाले भी यहां किसी से कम नहीं हैं। इन वाहनों की संख्या भी परिसर में अधिक रहती है। यात्रियों को यहां इस तरह की समस्या से रोज रूबरू होना पड़ता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठाते हैं। इसलिए लोगों का कहना है कि उनकी मिलीभगत से ही यहां वाहन खड़े होते हैं। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि सीनियर डीसीएम से बात चल रही है कि यहां टेंडर कर दिया जाए। इससे रेलवे को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें