फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के इनामी अपराधी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
---
विज्ञापन



25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर
अमित मिश्र हत्याकांड में आरोपी है बनारसी मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इनाम घोषित होने के बाद एक और बदमाश ने सरेंडर कर दिया है। अमित मिश्र हत्याकांड में पुलिस महीनों से रत्नेश उर्फ बनारसी मिश्र की तलाश कर रही थी। बुधवार को वह चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में हाजिर हो गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। बनारसी पर 28 दिसंबर को ही पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अहिल्यापुर निवासी अमित मिश्र की 16 मार्च को हरैया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी सोंदा गांव निवासी अजय मिश्र और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले के आरोपी अखिलेश पांडेय, छाया मिश्र, रत्नेश उर्फ बनारसी मिश्र और अमरेश यादव फरार चल रहे थे। एसपी ने 28 दिसंबर को इन सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 28 दिसंबर की शाम को ही एसटीएफ गोरखपुर और सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमरेश यादव को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने कहा कि 25 हजार के इनामी बदमाश बनारसी मिश्र न्यायालय में हाजिर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें