फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीए के छात्र को पिस्टल सटाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए के छात्र को पिस्टल सटाकर पीटा
विज्ञापन


शहर के राघवनगर मोहल्ले का है मामला
पीड़ित छात्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दोस्त के घर से लौट रहे बीए के छात्र को मनबढ़ युवकों ने पिस्टल सटाकर पीटा। घटना शुक्रवार की सुबह शहर के राघवनगर मोहल्ले की है। पीड़ित छात्र ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के परसौना गांव निवासी अभिषेक दुबे शहर के साकेतनगर मोहल्ले में रहता है। संत विनोबा पीजी कॉलेज में वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों में अदावत चलती है। शुक्रवार की सुबह अभिषेक अपने मित्र से मिलने राघवनगर मोहल्ले में गया था। कुछ देर बाद छात्र अपने घर के लिए लौट रहा था। अभी वह एलआईसी ऑफिस के पहुंचा था कि पहले से मौजूद युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने छात्र की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। बाकी लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर छात्र सदर कोतवाली पहुंचा। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। देर शाम तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। चर्चा है कि दो गुटों के विवाद में हमला किया गया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि घायल युवक कोतवाली आया था। उसको उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें