भुजौली कालोनी में फूंकी गयी स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के भुजौली कॉलोनी बुद्ध बिहार में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक महिला के घर पर पथराव किया। साथ ही बाहर रखी स्कूटी को भी फूंक दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भुुजौली कॉलोनी बुद्ध बिहार निवासी संध्या देवी पत्नी तारकेश्वर गिरी का कहना है कि शहर के एक मोहल्ले के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। वे सभी उसके बेटे के परिचित हैं। यही युवक बृहस्पतिवार रात घर आए और पथराव करने लगे। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते युवकों ने बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दिया। ईंट-पत्थर लगने से परिवार के लोगों को भी चोट आई। घर में छिपकर सभी ने जान बचाई। यूपी-100 टीम के पहुंचने से पहले ही मनबढ़ फरार हो गए। उसने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।