फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चार सिपाहियों पर लगाया तीन लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भीखमपुर रोड पर गोरखपुर के नगर पंचायत बांसगांव के एक युवक से चार वर्दीधारियों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना 11 सितंबर की रात आठ बजे की है। पीड़ित ने डायल-100 पर लूट की सूचना दी थी। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले की नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नंबर सात निवासी संजय सिंह 11 सितंबर की रात को शहर के भीखमपुर रोड पर अनिल जायसवाल के यहां भोजन करने आए थे। उनका कहना है कि उसी दौरान चार वर्दीधारी पहुंचे और उनसे तीन लाख रुपये लूट लिए। शुक्रवार की रात संजय सिंह ने डायल-100 पर फोन कर लूट की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जिन सिपाहियों पर आरोप लग रहा है। वे एसपी आफिस में तैनात बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी वरूण मिश्र ने रात को ही मामले की जांच शुरू कर दिए। सूत्रों की माने तो लूट के रुपये का सिपाहियों ने दावत भी खाया है और बचे हुए रुपये का बंटवारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला होमगार्ड का पति भी शामिल था। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें