फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
चालक सन्तोष यादव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार रोड। लार थानाक्षेत्र के भीखम छपरा गांव में मंगलवार की रात मामूली बात को लेकर हुई मारपीट, तोड़फोड़ में घायल चालक की बुधवार रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, लूट सहित कई धाराओं के केस दर्ज किया था, मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब चालक के मौत की खबर मिलते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सीवान जिले के आनर बाजार थाना अंतर्गत गौरा फतेहपुर गांव निवासी संतोष यादव लार के भीखम छपरा में रामेश्वर तिवारी का ट्रैक्टर चलाता था। चालक मंगलवार को रामेश्वर के पालतू कुत्ते के लिए दूध लेने गया था। जब वह दरवाजे पर आया तो कुत्ते को संबोधित करते हुए बुलाने लगा। पड़ोस के शिवकुमार तिवारी को लगा कि वह उन्हें चिढ़ा रहा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर शिवकुमार व उनके घरवालों ने रामेश्वर तिवारी के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। इस घटना में संतोष यादव, पूजा तिवारी, अमृता तिवारी, कुंता देवी, स्नेहा तिवारी, श्वेता तिवारी को चोटें आई। पुलिस ने सभी घायलों का इलाज सीएचसी लार पर कराया। इस मामले में रामेश्वर तिवारी की पत्नी अमृता की तहरीर पर शिवकुमार तिवारी सहित आधा दर्जन लोगों पर बलवा, मारपीट, लूट, तोड़फोड़, धमकी का केस दर्ज किया था। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में ट्रैक्टर चालक संतोष यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना पर सक्रिय हुई लार पुलिस ने भीखम छपरा में छापेमारी शुरू की, मगर आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। इस बाबत एसओ लार अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पहले ही केस दर्ज हो चुका है। अब विवेचना में हत्या की धारा बढ़ेगी। सभी आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें