फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम के सामने से भाग निकला पेशेवर बदमाश

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
लार। युवा प्रधान सुनील यादव की हत्या के मामले में एक पेशेवर बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने सोहगरा में घेराबंदी की, लेकिन चकमा देकर पेशेवर बदमाश भाग निकला और पुलिस हाथ मलती रह गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस बदमाश तक पहुंची थी। वहीं प्रधान के मोबाइल में कई लोगों का फोन रिकॉर्डिंग और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है। वहीं पुलिस प्रधान के सात से अधिक करीबियों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। मटियरा जगदीश गांव निवासी सुनील यादव की हत्या रविवार की शाम छपरा मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दिया था। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने वाले पेशेवर शूटरों तक पहुंचने में पुलिस की दस टीमें लगी हैं। तीन दिनों से पुलिस बिहार बॉर्डर के गांवों में खाक छान रही है। सर्विलांस की मदद से पुलिस गुठनी थानाक्षेत्र के सोहगरा गांव के एक बदमाश तक पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो प्रधान के करीबियों के संपर्क में बदमाश था और घटना के दिन इससे बात हुई है। बुधवार की शाम को पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भाग निकला। वहीं प्रधान के करीबियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं हैं। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि सर्विंलास टीम की मदद से गोली मारने वाले बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
देवरिया। सराफा लूटकांड के आरोपी चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, उसके शरणदाता भी फरार बताए जा रहे हैं। उनका लोकेशन खोजने में पुलिस लगी है। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम ने इस मामले के दूसरे आरोपी मृत्युंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी। सराफा रोशन वर्मा को गोली मारकर लूट करने के मामले के दो आरोपी मृत्युंजय सिंह और चंद्रशेखर यादव फरार चल रहे हैं। बुधवार को चंद्रशेखर कोर्ट में समर्पण करने वाला था। एक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी में बैठकर वह पहुंच भी गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मृत्युंजय और चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें