फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतसिया कोठी लूटकांड का खुलासा

विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा थानाक्षेत्र के रतसिया कोठी प्राइमरी स्कूल के पास 25 जून को पिता-पुत्र को गोली मारकर 3.98 लाख लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक अन्य साथी की पुलिस को तलाश है। लुटेरों के पास से दो पिस्टल, लूट के 1.93 लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गए।
विज्ञापन

मनोरंजन सभागार में एसपी रोहन पी.कनय ने बताया कि बनकटा के रतसिया कोठी गांव निवासी अजय सिंह गांव में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 25 जून को बेटे प्रियांशु के साथ बैंक से 3.98 लाख रुपये निकाल कर घर लौटते वक्त गांव के प्राइमरी स्कूल के पास बदमाशों ने गोली मारकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। एएसपी उत्तरी सुरेंद्र बहादुर और सीओ भाटपाररानी बृजेंद्र राय के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम और बनकटा पुलिस को लुटेरों की तलाश में लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी अनिल यादव सर्विलांस सेल के साथ और एसओ बनकटा देवेंद्र सिंह यादव ने अकटही बाजार से पूरब पुलिया के पास से दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम बृजेश यादव उर्फ बीरझन निवासी कठघरा, थाना बनकटा, मुन्ना यादव निवासी कुकुरघाटी थाना खामपार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटा गया 1.93 लाख रुपये, लूट की रकम में से 20 हजार रुपये की खरीदी गई पिस्टल, एक अन्य पिस्टल, दो कारतूस, एक आधार कार्ड, तीन अदद पासबुक बरामद किया गया। तीसरे आरोपी भोला अंसारी को पुलिस तलाश रही है।

बृजेश पर आठ और मुन्ना पर दर्ज है छह केस
रतसिया कोठी लूटकांड में गिरफ्तार बृजेश यादव पर जिले के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। रुद्रपुर पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, मुन्ना यादव पर सलेमपुर में चार बनकटा में दो केस यानी कुल छह केस दर्ज है।
विज्ञापन


गोवा जाने की तैयारी में था बृजेश
पिता-पुत्र को गोली मारकर लूट करने वाले बदमाश बृजेश और मुन्ना घटना के बाद कोलकाता चले गए थे। वहां से घटना की गतिविधियों पर नजर रखे थे। उन्हें लगा कि अब मामला दब जाएगा तो वापस लौट आए। दो दिन बाद बृजेश गोवा जाने वाला था। इससे पहले की शुक्रवार की सुबह वह गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी रोहन पी कनय ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें