फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 500 बीघा डंठल जला

विज्ञापन
बरहज के मझौवा गांव में डंठल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज/करुअना। भलुअनी थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव के समीप किसी ने डंठल में आग लगा दी। इसके कारण करीब 500 बीघा डंठल जल गया। लोगों ने आग को काफी देर तक बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझने के बजाए पछुआ हवा के कारण और फैल गई। इसके कारण खेतों के बीच में स्थित सोनाड़ी इंटर कॉलेज में भी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। छात्र क्लास छोड़कर भागने लगे। साथ ही गांव के लोगों ने अपने घरों का सामान बाहर निकालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 12 बजे किसी ने गेहूं की डंठल में आग लगा दी। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग विकराल हो गई। आग बुझाने के लिए लोग काफी प्रयास किए, लेकिन आग हवा के कारण और तेजी से फैल गई। स्थिति ऐसी हो गई कि आग के धुए से सोनाड़ी इंटर कॉलेज के कमरे भर गए। इसके कारण कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। छात्र क्लासों से भागने लगे। जिससे छात्र क्लासों से भागने लगे। हालांकि इस बीच छात्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। घंटों की जद्दोजहद के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक भलुअनी सरोज शर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। डंठल फूंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें